Kawasaki : ऑफ-रोडिंग का मजा लेने वाले बाइक प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है! कावासाकी मोटरसाइकल्स इंडिया ने अपनी लोकप्रिय KLX सीरीज का नया मॉडल KLX230 S भारतीय बाजार में उतार दिया है। इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम सीट हाइट है, जो इसे नए राइडर्स और छोटे कद वाले एन्थुजियास्ट्स के लिए बेहद आसान बनाती है। एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹2.19 लाख रखी गई है।
क्यों है KLX230 S खास? Kawasaki
कावासाकी ने स्टैंडर्ड KLX230 को और भी यूजर-फ्रेंडली बनाते हुए इस S वर्जन को पेश किया है। सीट की ऊंचाई को 50 मिमी कम करके 830 मिमी कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब पैर आसानी से जमीन तक पहुंचेंगे और कम्फर्ट के साथ कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।
ये बाइक शहर की व्यस्त सड़कों से लेकर हल्की पगडंडियों और ट्रेल्स तक हर जगह अपना कमाल दिखाने के लिए तैयार है। लाइटवेट बॉडी, स्मार्ट फीचर्स और बैलेंस्ड परफॉरमेंस के साथ KLX230 S एंट्री-लेवल एडवेंचर और डुअल-स्पोर्ट सेगमेंट में मजबूत दावेदार साबित होगी।
Also Read
डिजाइन और स्टाइलिंग
KLX230 S में क्लासिक डुअल-स्पोर्ट लुक दिया गया है जो आक्रामक और आकर्षक दोनों है।
- व्हील्स: 21 इंच का फ्रंट और 18 इंच का रियर वायर-स्पोक व्हील
- टायर: डुअल-पर्पज टायर जो सड़क और ऑफ-रोड दोनों पर अच्छा ग्रिप देते हैं
- लाइटिंग: फुल LED हेडलाइट और टेललाइट
- कलर्स: Lime Green और Battle Grey
Kawasaki








